Simple Intrest & Compound Interest Test Paper
Q: साधारण ब्याज की एक निश्चित दर से कोई धन 10 वर्ष में अपने से 3/2 गुना हो जाता है। ब्याज की दर है
(A) 5%
(B) 8%
(C) 10%
(D) 12%
Q: किसी धन पर 10% वार्षिक दर से 10 वर्ष का साधारण ब्याज मूलधन से आधा है। मूलधन है
(A) ₹ 4800
(B) ₹ 6000
(C) ₹ 8000
(D) आँकड़े पर्याप्त नहीं हैं
Q: 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से कोई धन कितने समय में दोगुना हो जाएगा?
(A) 6 वर्ष 9 माह
(B) 10 वर्ष
(C) 8 वर्ष 3 माह
(D) 9 वर्ष
Q: ₹ 800 का 2 वर्ष का मिश्रधन ₹ 920 है, यदि ब्याज की दर में 3% की वृद्धि कर दी जाए, तो मिश्रधन होगा
(A) ₹ 968
(B) ₹ 1056
(C) ₹ 1112
(D) ₹ 1182
Q: साधारण ब्याज की किसी दर से कोई धनराशि 2 ½ वर्ष में ₹ 1012 तथा 4 वर्ष में ₹ 1067.20 होती है, तो ब्याज की वार्षिक दर होगी
(A) 2.5%
(B) 3%
(C) 4%
(D) 5%
Q: एक व्यक्ति ने एक बैंक से साधारण ब्याज की 12% वार्षिक दर से ऋण लिया। तीन वर्ष के पश्चात् उसने ₹ 5400 उस समयावधि के लिए केवल ब्याज के रूप में लौटाए। ऋणस्वरूप ली गई मूल धनराशि थी:
(A) ₹ 2000
(B) ₹ 10000
(C) ₹ 15000
(D) ₹ 20000
Q: ₹ 1600 का 2 वर्ष 3 महीनों में साधारण ब्याज ₹ 252 है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
(A) 5 ½ %
(B) 8%
(C) 7%
(D) 6%
Q: ₹ 400 की राशि 4 वर्षों में ₹ 480 हो जाती है। यदि ब्याज की दर 2% बढ़ा दी जाए, तो वह कितनी हो जाएगी?
(A) ₹ 484
(B) ₹ 560
(C) ₹ 512
(D) इनमें से कोई नहीं
Q: कौन-सी धनराशि साधारण ब्याज से 5 वर्षों में ₹ 520 तथा 7 वर्षों में ₹ 568 हो जाएगी?
(A) ₹ 400
(B) ₹ 120
(C) ₹ 510
(D) ₹ 220
Q: ₹ 1000 की एक धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेशित की जाती है तथा एक अन्य धनराशि 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से निवेशित की जाती है। यदि 4 वर्ष बाद दोनों धनराशियों पर प्राप्त कुल ब्याज ₹ 480 है, तो अन्य धनराशि है
(A) ₹ 450
(B) ₹ 250
(C) ₹ 600
(D) ₹ 550
Q: यदि किसी धन पर 10% वार्षिक दर से 3 वर्ष का साधारण ब्याज ₹ 1500 हो, तो इतने ही धन का इसी दर पर इतने ही समय का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा?
(A) ₹ 1550
(B) ₹ 1655
(C) ₹ 1700
(D) ₹ 1650
Q: किसी धन पर 10% वार्षिक दर से 3 वर्ष के अंत में चक्रवृद्धि ब्याज व साधारण ब्याज का अन्तर ₹ 620 है। मूलधन है
(A) ₹ 10000
(B) ₹ 20000
(C) ₹ 40000
(D) ₹ 120000
Q: ₹ 12000 पर 10% वार्षिक दर से 1 वर्ष के छमाही देय व तिमाही देय चक्रवृद्धि ब्याजों का अन्तर होगा
(A) कुछ नहीं
(B) ₹ 20.25
(C) ₹ 15.75
(D) इनमें से कोई नहीं
Q: कोई धन चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर से 4 वर्ष में दोगुना हो जाता है। इसी दर से यह 16 गुना कितने वर्षों में होगा?
(A) 12 वर्ष
(B) 16 वर्ष
(C) 24 वर्ष
(D) 30 वर्ष
Q: कोई धन चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष में ₹ 8820 तथा 4 वर्ष में ₹ 12005 हो जाता है, मूलधन क्या है?
(A) ₹ 5660
(B) ₹ 6250
(C) ₹ 6480
(D) ₹ 6375
Q: किसी धन का चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष का मिश्रधन ₹ 3840 तथा 3 वर्ष का मिश्रधन ₹ 4096 है। ब्याज की दर क्या है?
(A) 7 ½ %
(B) 8 ⅓ %
(C) 6 ⅔ %
(D) 6 ¼ %
Q: ₹ 50000 का 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा, जबकि ब्याज की दर पहले वर्ष 8%, दूसरे वर्ष 9% तथा तीसरे वर्ष 10% हो?
(A) ₹ 14746
(B) ₹ 14400
(C) ₹ 13300
(D) ₹ 12000
Q: कितने समय में ₹ 800 का 10% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि मिश्रधन ₹ 926.10 हो जाएगा, जबकि ब्याज छमाही देय हो?
(A) 1 ⅓ वर्ष
(B) 1 ½ वर्ष
(C) 2 ½ वर्ष
(D) 2 ⅓ वर्ष
Q: कितने समय में ₹ 1000 की राशि 20% वार्षिक की दर से ₹ 1331 हो जाएगी, जबकि ब्याज प्रति छमाही संयोजित होता है?
(A) 1 ½ वर्ष
(B) 2 वर्ष
(C) 1 वर्ष
(D) 2 ½ वर्ष
Q: किसी राशि पर 4% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्षों के साधारण ब्याज तथा चक्रवृद्धि ब्याज का अन्तर ₹ 1 है, जबकि ब्याज प्रतिवर्ष संयोजित होता है। वह धनराशि है
(A) ₹ 650
(B) ₹ 630
(C) ₹ 625
(D) ₹ 640
Q: ₹ 10000 का 15% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि मिश्रधन होगा
(A) ₹ 13000
(B) ₹ 13225
(C) ₹ 13250
(D) ₹ 13500
Q: कौन-सी धनराशि 2 वर्षों में 4% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से ₹ 1352 हो जाएगी?
(A) ₹ 1250
(B) ₹ 1225
(C) ₹ 1200
(D) ₹ 1300
Q: किसी धनराशि पर 10% वार्षिक की दर से 2 वर्षों के साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (प्रति वर्ष संयोजित) का अन्तर ₹ 65 है। वह धनराशि है
(A) ₹ 6565
(B) ₹ 65065
(C) ₹ 65650
(D) ₹ 6500
Q: किसी धनराशि पर 4% वार्षिक की दर से 2 वर्षों के साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्याजों का अन्तर ₹ 4 है। वह धनराशि है
(A) ₹ 2500
(B) ₹ 2400
(C) ₹ 2600
(D) ₹ 2000
Q: कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज से 4 वर्षों में दोगुनी हो जाती है। वह राशि अपने से 8 गुनी उसी ब्याज की दर से निम्न समय में हो जाएगी
(A) 18 वर्ष
(B) 12 वर्ष
(C) 16 वर्ष
(D) 24 वर्ष
Q: ₹ 30000 का मूलधन 7% वार्षिक की दर पर चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) पर उधार लिया जाता है। 2 वर्ष के बाद धनराशि कितनी हो जाएगी?
(A) ₹ 31247
(B) ₹ 33248
(C) ₹ 34347
(D) ₹ 35687
Q: ₹ 72000 के मूलधन पर 3 वर्षों के लिए 16% वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) कितना होगा?
(A) ₹ 36574.31
(B) ₹ 40384.51
(C) ₹ 38245.22
(D) ₹ 42248.64
Q: एक व्यक्ति ने 30% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹ 15000 उधार पर लिए। यदि ब्याज अर्द्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो 1 वर्ष के बाद भुगतान की जाने वाली धनराशि कितनी होगी?
(A) ₹ 18282.5
(B) ₹ 20428.5
(C) ₹ 17482.5
(D) ₹ 19837.5
Q: किसी धनराशि पर 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) ₹967.5 है। यदि ब्याज की दरें 15% वार्षिक है, तो वह धनराशि कितनी है?
(A) ₹ 2700
(B) ₹ 3000
(C) ₹ 2800
(D) ₹ 2400
Q: किसी धनराशि पर 8 वर्षों के लिए 10% वार्षिक की दर से साधारण ब्याज ₹8000 है। उसी धनराशि पर 3 वर्षों के लिए 10% वार्षिक की दर (वार्षिक रूप से संयोजित) से चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
(A) ₹ 3450
(B) ₹ 3220
(C) ₹ 3750
(D) ₹ 3310
Q: ₹ 15000 की धनराशि को 2 वर्षों के लिए 12% की वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) पर निवेश किया जाता है। उस धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
(A) ₹ 4024
(B) ₹ 3668
(C) ₹ 3816
(D) ₹ 4124
Q: एक निश्चित धनराशि पर 6% वार्षिक की ब्याज दर पर, 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज ₹ 960 है। समान अवधि और समान ब्याज दर पर समान धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) कितना होगा?
(A) ₹ 988.8
(B) ₹ 1122.2
(C) ₹ 1025.1
(D) ₹ 985.4
Q: साधारण ब्याज पर एक धनराशि 2 वर्ष में ₹1320 और 3 वर्ष में ₹1380 हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
(A) 10%
(B) 5%
(C) 8%
(D) 4%
Q: साधारण ब्याज की किस दर पर कोई धनराशि 24 वर्षों में स्वयं की तीन गुनी हो जाएगी?
(A) 10.28%
(B) 8.68%
(C) 8.33%
(D) 9.28%
Q: एक निश्चित धनराशि पर 10% की वार्षिक दर से 7 वर्ष और 8 वर्ष के लिए साधारण ब्याज का अन्तर ₹ 57 है। वह धनराशि कितनी है?
(A) ₹ 610
(B) ₹ 550
(C) ₹ 590
(D) ₹ 570
Q: एक निश्चित धनराशि पर 8 वर्ष और 9 वर्ष के लिए, 11% की वार्षिक दर से साधारण ब्याज के बीच का अन्तर ₹132 है। वह धनराशि कितनी है?
(A) ₹ 1100
(B) ₹ 1200
(C) ₹ 1300
(D) ₹ 1450
Q: साधारण ब्याज की वह दर कितनी होगी, जिस पर कोई धनराशि 34 वर्षों में स्वयं की तीन गुनी हो जाती है?
(A) 5.68%
(B) 5.88%
(C) 5.29%
(D) 6.82%
Q: एक व्यक्ति ने साधारण ब्याज पर 3% की वार्षिक दर पर एक निश्चित धनराशि उधार दी। 25 वर्षों में प्राप्त ब्याज, उधार दी गई धनराशि से ₹ 600 कम है। उधार दी गई धनराशि कितनी है?
(A) ₹ 1200
(B) ₹ 800
(C) ₹ 1600
(D) ₹ 2400
Q: साधारण ब्याज पर एक निश्चित धनराशि 2.5 वर्षों में ₹ 1060 और 1 वर्ष में ₹ 1000 हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
(A) 5.28%
(B) 5.45%
(C) 4.17%
(D) 6.28%
Q: जॉन ने एक बैंक खाते में $1200 जमा किए। 4 वर्षों के बाद, उस खाते में कुल धनराशि $1400 है। उस धनराशि पर साधारण ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
(A) 4.17%
(B) 5.13% *
(C) 5.83%
(D) 6.23%